Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सरकारी भर्ती अलर्ट: एपीपीएससी की ओर से 135 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 16 सितंबर से करें आवेदन

ईटानगर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करके के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 (एपीपीएससीसीई-2026) में प्रवेश और अरुणाचल प्रदेश सरकार में 135 विभिन्न सेवाओं/पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए उन नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो अरुणाचल प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और जिनके पास अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति का मूल निवासी दर्जा है।

एपीपीएससी की ओर से जारी 135 रिक्तियों में अरुणाचल प्रदेश सिविल सर्विस (एंट्री ग्रेड) एपीसीएस (ईजी) ग्रुप-ए के 60, अरुणाचल प्रदेश पुलिस सर्विस (एंट्री ग्रेड) एपीपीएस (ईजी) ग्रुप-ए के 10, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) ग्रुप-ए के 5, डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (डीआईपीआरओ) ग्रुप-ए के 4, डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सिविल सप्लाई ऑफिसर (डीएफ एंड सीएसओ) ग्रुप-ए के 3, डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (डीटीओ) ग्रुप-ए के 1, लेबर ऑफिसर (एलओ) ग्रुप-बी (गजेटेड) के 2, स्टेशन सुपरिटेंडेंट (एसएस) ग्रुप-बी (गजेटेड) के 4, असिस्टेंट स्टेशन सुपरिटेंडेंट (एएसएस) ग्रुप-बी (गजेटेड) के 1, फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर, ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) के 1, इंस्पेक्टर (टैक्स, एक्साइज और नारकोटिक्स), ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) के 4, इंस्पेक्टर (ट्रेड और कॉमर्स), ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) के 2 और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) के 38 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ), इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एपीपीएससी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। वहीं, एपीपीएससीसीई-2026 (प्रारंभिक परीक्षा) 6 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, शारीरिक रूप से दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-12 18:05:05

Share:

Leave A Reviews

Related News