Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी


नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी) ने सीधी भर्ती के तहत अधिकारियों के विभिन्न 26 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में डिप्टी मैनेजर के 14, मैनेजर के 8, ग्रुप मैनेजर के 1, ऑफिस असिस्टेंट के 1, हिंदी असिस्टेंट के 1 और एडमिन असिस्टेंट के 1 पद शामिल हैं।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी) ने सीधी भर्ती के तहत अधिकारियों के विभिन्न 26 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में डिप्टी मैनेजर के 14, मैनेजर के 8, ग्रुप मैनेजर के 1, ऑफिस असिस्टेंट के 1, हिंदी असिस्टेंट के 1 और एडमिन असिस्टेंट के 1 पद शामिल हैं।

एनसीबी कैडर में अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाक करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रजुएशन, केमिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए के साथ, भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान/रसायन विज्ञान में पूर्णकालिक एमएससी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए के साथ होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 25 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, पद के अनुरूप व्यापार/कौशल परीक्षण, लिखित परीक्षा और/या व्यक्तिगत चर्चा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार स्तर (7वां सीपीसी) के तहत पे लेवल 3 से 12 के बीच होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और महिलाओं के रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'महानिदेशक, राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री परिषद, 34 केएम स्टोन, दिल्ली मथुरा रोड (एनएच-2), बल्लभगढ़, हरियाणा, 121004' पते पर अंतिम तिथि या उससे पहले डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News