Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना: वन बंधु परिषद का वन भ्रमण, फुरताल खुर्द में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश


सतना जिले के नागौद संच अंतर्गत ग्राम फुरताल खुर्द में वन बंधु परिषद (सतना सब चैप्टर) द्वारा आत्मीय एवं प्रेरणादायी वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ग्रामीण बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों के साथ समय बिताकर सामाजिक समरसता, संस्कार और शिक्षा के विस्तार का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ग्रामीण बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोकगीत रहे। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। ग्राम प्रमुख चौधरी ने अपने संबोधन में ग्रामीण उत्थान और बच्चों की शिक्षा पर विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन सीमा पटेल और दीपा चौधरी द्वारा किया गया।

बच्चों को शिक्षण सामग्री और स्वेटर वितरित

परिषद अध्यक्ष डॉक्टर राकेश अग्रवाल और सीए संजय अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रामीण बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी किट, पानी की बोतलें, दीये और आगामी ठंड को देखते हुए स्वेटर वितरित किए गए।

पदाधिकारियों ने बताया कि इस वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

ग्रामीण और शहरी समाज के बीच संवाद

वन बंधु परिषद के अनुसार, इस वन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के साथ आत्मीय सेतु स्थापित करना और एकल अभियान के तहत शिक्षा, संस्कार और सेवा के भाव को धरातल पर उतारना है।

कार्यक्रम में संरक्षक मणिकांत माहेश्वरी, अध्यक्ष डॉक्टर राकेश अग्रवाल, सचिव जाग्रत कपूर, कोषाध्यक्ष सीए विराम जैन, महिला अध्यक्ष एडवोकेट आभा अग्रवाल और डॉक्टर मनीषा सोई उपस्थित रहे। इसके अलावा सीए संजय अग्रवाल, दशरथ अग्रवाल, रूपेश जैन, शिवांशु माहेश्वरी, अभिषेक कामदार, अतुल अग्रवाल, प्रशांत नायक, डॉक्टर सुमित, अभिषेक जायसवाल, रामचंद गुप्ता, समरेन्द्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अवनीश जयसवाल और शैलेश अग्रवाल सहित कई सदस्य शामिल रहे।

Date & Time : 2026-11-02 10:00:54

Share:

Leave A Reviews

Related News