
सतना। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार कर रही है। योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों को पक्की छत का सहारा मिला है। इनमें मझगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत हरदी निवासी राजमन सतनामी भी शामिल हैं।
राजमन सतनामी पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें बारिश और अन्य मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए एक सुरक्षित और पक्का घर उनके लिए लंबे समय से सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ मिलने से राजमन सतनामी का यह सपना अब साकार हो गया है। उन्हें पक्का मकान मिलने के बाद परिवार को सुरक्षित छत मिली है।
अब वे अपने परिवार के साथ नए पक्के मकान में सुकून और खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। राजमन सतनामी बताते हैं कि पक्का मकान मिलने से उनकी वर्षों पुरानी चिंता दूर हुई है। अब उन्हें कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। पक्के घर ने उनके परिवार के जीवन में सुरक्षा और खुशियां लाई हैं।
पक्का मकान मिलने से खुश राजमन सतनामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत देने का सपना पूरा किया है।
Leave A Reviews