
सतना। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का मजबूत आधार बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। इनमें जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत नयागांव निवासी संजय मिश्रा भी शामिल हैं।
संजय मिश्रा पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। कच्चे मकान के कारण उन्हें मौसम की मार और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए एक सुरक्षित और पक्के आवास की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से संजय मिश्रा का यह सपना अब पूरा हो गया है।
योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला है। अब संजय मिश्रा अपने परिवार के साथ नए पक्के घर में सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संजय मिश्रा बताते हैं कि पक्का मकान मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब बारिश और अन्य मौसम में कच्चे मकान जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिले इस लाभ के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिया हृदय से धन्यवाद दिया।
Leave A Reviews