Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी है।

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी है।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं और सभी मुकाबलों में प्रोटियाज टीम ने जीत दर्ज की है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

मार्टिन गप्टिल: न्यूजीलैंड की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज है। गप्टिल ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 10 मुकाबलों में 132 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 424 रन बनाए हैं। गप्टिल ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स ने 11 मुकाबलों में 119 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया है।

जेपी डुमनी: जेपी डुमनी साउथ अफ्रीका की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे हैं। डुमनी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 8 मैचों में 162 के स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं। डुमनी ने इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है और 86 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

ब्रैंडन मैक्कुलम: ब्रैंडन मैक्कुलम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 मुकाबलों में 112 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 248 रन बनाए हैं। हालांकि, वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके।

हाशिम अमला: हाशिम अमला क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे हैं। अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 मैच में 123 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News