Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे वाकई खुश हूं: मंधाना


लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 74 रन की पारी खेलने वालीं स्मृति मंधाना को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। जीत के बाद स्मृति मंधाना ने साथी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सराहा है, जिनके साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 74 रन की पारी खेलने वालीं स्मृति मंधाना को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। जीत के बाद स्मृति मंधाना ने साथी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सराहा है, जिनके साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

बुधवार को खेले गए इस मैच में भारत ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (55) के बीच 115 रन की साझेदारी के दम पर 209/5 का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में नीदरलैंड 17.3 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। भारत ने मैच 95 रन से अपने नाम किया, जो विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से उसकी सबसे बड़ी जीत है।

मैच के बाद मंधाना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। जब भी हम लीड्स आए हैं, मैंने यहां 'हंड्रेड' में कुछ मैच खेले हैं, तो यहां हमेशा बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच और तेज आउटफील्ड रही है। फिर भी, नीदरलैंड्स ने आज वाकई बहुत अच्छा खेल दिखाया।"

उन्होंने कहा, "बेशक, यह हम सभी के लिए एक नई और अनजान स्थिति जैसी थी। हमने उन्हें बहुत ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है। इसलिए हमें उनके गेंदबाजी करने के तरीके और हम खेल में कैसे आगे बढ़ेंगे, इस बारे में कई वीडियो देखने पड़े। एक बात जिस पर हमें हमेशा गर्व होता है, वह यह है कि हम किसी भी टीम को अलग तरह से नहीं देखते, चाहे वह उनका पहला मौका हो या कुछ और। मुझे बस इतना लगा कि उन्होंने वाकई कड़ी टक्कर दी। उन्होंने बहुत अच्छी फील्डिंग की। हमारे लिए मुख्य बात फोकस बनाए रखना और टीम के लिए अपना काम करना था।"

लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद भारतीय टीम 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत 21 जून को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा, जिसके बाद 25 जून को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। 28 जून को ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ंत होगी।

आगे आने वाले मुश्किल मुकाबलों, खासकर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों की तैयारी पर स्मृति ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं गेंद को उस तरह से बीच में (अच्छे से) हिट कर पा रही थी जैसा मैं करना चाहती हूं। मैं अभी भी अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रही हूं। लेकिन आज शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मैं वाकई खुश हूं। हमारी अच्छी साझेदारी हुई। यह अच्छी बात है कि वह फिर से रन बनाने लगी हैं। साथ ही, श्री चरणी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए मेरे लिए, सही चीजें करना, हर दिन उठकर सही काम करना और फिर देखना कि मैच कैसा रहता है, यही मायने रखता है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News