Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्मृति और शेफाली ने हमें शानदार शुरुआत दी: हरमनप्रीत कौर


नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच को 95 रन से अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ऐतिसाहिक जीत में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग साझेदारी को अहम बताया है।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच को 95 रन से अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ऐतिसाहिक जीत में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग साझेदारी को अहम बताया है।

हेडिंग्ले में खेले गए मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमने बल्ले से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट इतना आसान नहीं था। स्मृति और शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे हमें एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म मिला। इसका श्रेय उन्हें जाता है। वह ऐसी खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी करने के लिए बहुत उत्सुक रहती हैं। जब भी टीम को जरूरत होती है, वह हमेशा तैयार रहती हैं। उम्मीद है कि भविष्य में वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनेंगी।"

नीदरलैंड की पारी के दौरान ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के दाहिने टखने में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर लाया गया। श्रेयंका की चोट ने भारतीय टीम की समस्या बढ़ा दी है।

श्रेयंका की चोट को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "अभी मेरे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। इन दो मुकाबलों में हम जो हासिल करना चाहते थे, वह हमने कर लिया है।"

श्री चरणी ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा ने 3 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले। शेफाली वर्मा को 3 विकेट हाथ लगे। कप्तान हरमनप्रीत कौर गेंदबाजों से खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, "क्रांति हमारे लिए लगातार गेंदबाजी कर रही हैं। नंदिनी को विमेंस प्रीमियर लीग से बहुत अच्छा अनुभव मिला है। वह यहां अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रही हैं और यह देखकर अच्छा लगा कि उन्हें पावरप्ले में विकेट मिल रहे हैं।"

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के बीच 115 रन की साझेदारी के दम पर 209/5 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। भारत अपना अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News