
मैहर। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के तहत शासकीय माध्यमिक शाला देवरी कला, संकुल मिरगौती, जनपद रामनगर, जिला मैहर में "मेरे सपनों का भारत" थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय में कक्षा 6,7,8 के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जतिन ने बनाई मिसाइल - तिरंगे के रंगों से सजी मिसाइल बनाकर सशक्त भारत का सपना दिखाया।
मधु ने बनाए नटखट कान्हा जी - फर्श पर बैठी छात्रा मधु ने मटकी के साथ बाल गोपाल का चित्र बनाकर संस्कारवान भारत की झलक पेश की।
शिवम ने उकेरी वीणा पाणी की तस्वीर - छात्र शिवम ने मां सरस्वती का चित्र बनाकर शिक्षित भारत की कल्पना को उकेरा।
इसके बाद भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने "मेरे सपनों का भारत कैसा हो" विषय पर अपने विचार रखे।

शिक्षकों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम तय हैं -
19.09.2026 को विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता
21.09.2026 को विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं पालक-शिक्षक बैठक
26.09.2026 को जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी
04-05 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी होगी।

विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट 2-3 छात्र-छात्राओं का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
Leave A Reviews