Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शी चिनफिंग ने पार्टी के आंतरिक नियमों को मजबूत करने पर जोर दिया


बीजिंग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में पार्टी के आंतरिक नियमों से जुड़े कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बीजिंग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में पार्टी के आंतरिक नियमों से जुड़े कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पार्टी की केंद्रीय समिति ने व्यापक और रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के आधार पर पार्टी के शासन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया है। इस दौरान पार्टी के आंतरिक नियमों की व्यवस्था को मजबूत करने में ठोस प्रगति हुई है और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

उन्होंने जोर दिया कि नए योग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के विचारों को मार्गदर्शन बनाकर नए योग में पार्टी निर्माण विचारों का गहराई से अध्ययन और कार्यान्वयन करना चाहिए। इसके साथ ही, पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन की भावना को गंभीरता से लागू करते हुए, नियमों के आधार पर पार्टी के शासन को संगठन के प्रबंधन और संचालन का बुनियादी तरीका बनाए रखना चाहिए।

इसके साथ ही, पार्टी के नेतृत्व और निर्माण को मजबूत करते हुए आंतरिक नियमों की व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाना चाहिए। इसी बीच, राष्ट्रीय पार्टी आंतरिक नियम कार्य सम्मेलन 24 से 25 नवंबर तक पेइचिंग में आयोजित हुआ।

सम्मेलन में शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय सचिवालय के सचिव थ्साई छी ने भी संबोधन दिया।

थ्साई छी ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश दूरदर्शी और गहरे अर्थ वाले हैं। इनमें स्पष्ट राजनीतिक दिशा और मार्गदर्शन के साथ-साथ मौजूदा जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये निर्देश नए दौर में पार्टी के आंतरिक नियमों से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा तय करते हैं। इसलिए इनका गहराई से अध्ययन, सही समझ और प्रभावी कार्यान्वयन जरूरी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-11-25 20:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News