Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शिअद को बड़ा भाई बताने पर वारिस पठान का तंज, भाजपा ने शिवसेना को भी यही कहा था, बाद में क्या हुआ सबने देखा


मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन हो गया। भाजपा ने अकाली दल को बड़ा भाई बताया है। सहमति बनी कि अगर सरकार बनती है तो अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री होगा। इस पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अकाली दल को बड़ा भाई बता रही है। मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना को भी बड़ा भाई बताया था। चुनाव के बाद क्या हुआ?

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन हो गया। भाजपा ने अकाली दल को बड़ा भाई बताया है। सहमति बनी कि अगर सरकार बनती है तो अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री होगा। इस पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अकाली दल को बड़ा भाई बता रही है। मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना को भी बड़ा भाई बताया था। चुनाव के बाद क्या हुआ?

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि यह भाजपा-शिअद के आपस का मामला है कि कौन बड़ा भाई है और कौन छोटा भाई। भाजपा ने कभी शिवसेना को भी बड़ा भाई कहा था। चुनाव के बाद में क्या हुआ? सब खत्म हो गया। अभी यहां भी पता नहीं क्या होने वाला है। मैं इस बारे में क्या ही बोलूं?

पंजाब विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम की एंट्री पर पठान ने कहा कि अभी तक यह तय नहीं किया है कि हम पंजाब में चुनाव लड़ेंगे या नहीं। फिलहाल हम तो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

वारिस पठान ने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच क्या चल रहा है, इस पर हम लोग क्या कह सकते हैं, जनता ने इस बार हमारे मोर्चे के साथ जाने का मन बना लिया है। हमारी पार्टी का रुख एकदम साफ है। हमने चंद्रशेखर आजाद की 'आजाद समाज पार्टी' के साथ गठबंधन किया है और सीट बंटवारे को लेकर हमारे बीच कोई विवाद या समस्या नहीं है, जबकि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच खींचतान चल रही है।

कुछ समय से कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि मुकाबला भाजपा और राहुल गांधी के बीच है, या यूं कहें कि मोदी और राहुल गांधी के बीच है। वहीं, समाजवादी पार्टी का दावा है कि मुकाबला मोदी और अखिलेश के बीच है। उनके बीच तालमेल की भारी कमी है। हम तो कहते हैं कि इस बार लड़ाई भाजपा और हमारे मोर्चे के बीच है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह इस बार हमारे मोर्चे के साथ आएगी। 26 नवंबर को विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक रैली के बाद बहुत से लोगों की नींद खराब होने वाली है।

कांग्रेस का जिक्र करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि यूपी में कांग्रेस जमीन पर कहां है? पिछली बार जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से कितनी सीटों पर विजय हासिल की? इस बार यूपी की जनता सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के साथ जाएगी। मुझे उम्मीद है कि हमें कामयाबी मिलेगी।

मदरसों और मस्जिदों का जिक्र करते हुए वारिस पठान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जब से भाजपा की सरकार आई है, ऐसा लगता है कि मुसलमानों के खिलाफ जंग-सी छिड़ गई है। मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर चलवा दिए जाते हैं। यह देश संविधान से चलेगा, बुलडोजर वाली नीति से नहीं। मदरसा वैध है या अवैध, इसका फैसला भाजपा नहीं करेगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 21:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News