Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम योगी मैनपुरी से भी जीत सकते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती

आजमगढ़, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर दावा किया कि सीएम योगी अखिलेश यादव के गढ़ में भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। इसके अलावा, राजभर ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन, राम मंदिर से जुड़े आरोपों, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव के खिलाफ अपने बयान पर कायम रहते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं बिल्कुल सही कह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ मैनपुरी से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं।

अखिलेश यादव द्वारा जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन को नई चेतना का प्रतीक बताए जाने पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अब अखिलेश यादव को नई चेतना आ गई है। उद्योगपतियों से पैसा लेकर टिकट दिए जाते हैं और भाजपा के विरोध के बाद प्रत्याशी पीछे हट गए। राजभर ने सवाल उठाया कि समाजवादी पार्टी ने तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा और दूसरे प्रत्याशी के रूप में धनीराम को क्यों लाया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में नाई, प्रजापति, पाल, विश्वकर्मा, लोहार, निषाद, बिंद, मल्लाह, राजभर, चौहान, पटेल, ब्राह्मण या राजपूत समुदाय से किसी नेता को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता था। लेकिन, अखिलेश यादव ऐसे प्रत्याशी की तलाश में थे, जिसके पास पैसा हो।

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश के सवाल पर राजभर ने कहा कि यदि गलत आरोप लगाए जाएंगे तो कार्रवाई होगी। संबंधित कंपनियों में भर्ती के मामले में न सपा नेता का नाम आया, न भाजपा नेता का और न ही साधु-संतों का। अनर्गल बयानबाजी और झूठ बोलने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।

अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने वाले बयान पर भी राजभर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि न उन्हें मुहूर्त मिलेगा और न ही वह दर्शन करने जा पाएंगे।

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर अलर्ट और उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में 500 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर राजभर ने कहा कि यह सरकार की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-10 17:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News