Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीजीपीएससी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया


रायपुर, 9 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) के रिक्त 46 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

रायपुर, 9 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) के रिक्त 46 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

सीजीपीएससी ने जिन 46 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है, उनमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - लोक निर्माण विभाग के 42, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)-लोक निर्माण विभाग से 3 और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - सामान्य प्रशासन विभाग (मुख्य तकनीकी परीक्षक/सतर्कता) का एक पद शामिल है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 मई के दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए निशुल्क त्रुटि सुधार विंडो आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद 12 जून की दोपहर 12 से 14 जून तक खुली रहेगी। इस अवधि के बाद 15 जून की दोपहर 12 बजे से 17 जून तक सशुल्क त्रुटि सुधार विंडो सक्रिय रहेगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें, केवल एक बार ही आपको अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन करने का मौका मिलेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/व्यक्तित्व टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अन्य सभी श्रेणियां (यूआर) और छत्तीसगढ़ के बाहर के आवेदक के लिए 400 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/दिव्यांग व्यक्तियों से संबंधित छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी के लिए 300 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीजीपीएससी की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News