बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वैश्विक मानवाधिकार शासन उच्च स्तरीय मंच के आयोजन के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने 43 देशों के 12 हजार नेटीजनों के बीच एक सर्वेक्षण किया।
![]()

वैश्विक उत्तरदाताओं ने चीन में मानवाधिकार कार्य में मिली उपलब्धियों की प्रशंसा की और कहा कि चीन युग के रुझान और अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप मानवाधिकार के विकास के रास्ते पर चलता है, जो सीखने योग्य है।
चीन नागरिकों से केंद्रित विकास की विचारधारा पर कायम रहता है। सर्वेक्षण में शामिल उत्तरदाताओं ने इसकी प्रशंसा की। चीन में बुनियादी ढांचे की क्षमता, शिक्षा स्तर, रोजगार स्तर, प्रति व्यक्ति आय, रहने का माहौल, स्वास्थ्य और चिकित्सा, सामाजिक गारंटी और पारिस्थितिकी शासन समेत आठ शासन प्रभावशीलता मूल्यांकन की संतुष्टि दर सब 60 प्रतिशत से अधिक है।
चीन द्वारा प्रस्तुत मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की विचारधारा, चार वैश्विक पहलें और बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की पहल की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने प्रशंसा की। सर्वेक्षण में शामिल उत्तरदाताओं में वैश्विक शासन में चीन का योगदान और चीन से उम्मीद दर दोनों 60 प्रतिशत से अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
Leave A Reviews