Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली: राजस्व वसूली में लापरवाही पर निगम आयुक्त का एक्शन, 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका, दो निलंबित


सिंगरौली, 24 जून (आईएएनएस)। नगर पालिक निगम सिंगरौली में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम कार्यालय में आयोजित राजस्व एवं विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए।

सिंगरौली, 24 जून (आईएएनएस)। नगर पालिक निगम सिंगरौली में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम कार्यालय में आयोजित राजस्व एवं विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए।

वहीं, गंभीर लापरवाही के आरोप में वार्ड प्रभारी नवल किशोर और अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी गई।

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने सभी वार्ड प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। कई वार्डों में राजस्व वसूली की स्थिति अपेक्षित स्तर पर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा समग्र आईडी, संबल योजना और सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों मो. वकील और वैभव गोस्वामी की सराहना करते हुए आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस, आरबी सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही सामने आने के कारण संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News