Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर 1 जुलाई को एक भव्य समारोह

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह 1 जुलाई को सुबह 10:00 बजे चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में आयोजित होगा। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग "1 जुलाई पदक" प्राप्तकर्ताओं को पदक प्रदान करेंगे और एक महत्वपूर्ण भाषण देंगे।

इस समारोह में पूरे चीन के उत्कृष्ट सीपीसी सदस्यों, उत्कृष्ट सीपीसी कार्यकर्ताओं और उन्नत जमीनी स्तर के सीपीसी संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

चाइना मीडिया ग्रुप और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी समारोह का सीधा प्रसारण करेंगे। पीपुल्स डेली ऑनलाइन, सीसीटीवी डॉट कॉम, चाइना डॉट ओआरजी सीएन और अन्य प्रमुख केंद्रीय समाचार वेबसाइटों के साथ-साथ पीपुल्स डेली ऐप, सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ऐप और सीसीटीवी न्यूज ऐप पर भी इस कार्यक्रम का एक साथ प्रसारण किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News