Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीरिया-लेबनान सीमा पर हथियारों की खेप पर इजरायल का हवाई हमला


यरूशलेम, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि उसने रात में एक हवाई हमला किया, जिसमें सीरिया से लेबनान ले जाए जा रहे हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। इजरायल का दावा है कि यह खेप हिज्‍बुल्‍लाह के लिए भेजी जा रही थी।

यरूशलेम, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि उसने रात में एक हवाई हमला किया, जिसमें सीरिया से लेबनान ले जाए जा रहे हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। इजरायल का दावा है कि यह खेप हिज्‍बुल्‍लाह के लिए भेजी जा रही थी।

सेना के अनुसार, यह हमला सीरिया-लेबनान सीमा के पास 'जनता' इलाके में किया गया। इजरायल का कहना है कि इस रास्ते का पहले भी हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

लेबनान के मीडिया संस्थानों ने सोमवार सुबह इस इलाके में इजरायली हवाई हमले की खबर दी। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, स्थानीय टीवी चैनल 'अल जदीद' ने खबर दी क‍ि पिछले तीन महीनों में बेका क्षेत्र में यह पहला इजरायली हवाई हमला था।

इजरायली सेना ने हिज्‍बुल्‍लाह पर आरोप लगाया कि वह संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए अब भी हथियारों की तस्करी कर रहा है और लड़ाकों की आवाजाही जारी रखे हुए है। हालांकि, सेना ने कहा कि इजरायल संघर्ष विराम समझौते को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक अलग रिपोर्ट में लेबनानी चैनल 'एलबीसीआई' ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 50 इजरायली सैनिक शेबा इलाके के बाहरी हिस्से में दाखिल हुए और हमदान परिवार के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। लेबनानी मीडिया के अनुसार, उनका तीसरा भाई पहले से ही एक साल से अधिक समय से इजरायल की हिरासत में है।

पिछले महीने इजरायली सेना ने दावा किया था कि उसने दक्षिणी लेबनान में हाल के अभियानों के दौरान हिज्‍बुल्‍लाह के 540 से ज्यादा ठिकानों और बुनियादी ढांचों को ध्वस्त किया। इसके अलावा गाजा पट्टी में हमास के तीन हथियार भंडारण केंद्रों को भी नष्ट किया गया।

सेना के मुताबिक, खियाम, तैयर हरफा, मेइस अल-जबल और मजदल जौन इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान हथियारों के गोदाम नष्ट किए गए और 150 से अधिक हथियार जब्त किए गए। इनमें रॉकेट, एंटी-टैंक मिसाइलें और विस्फोटक शामिल थे।हालांकि, सेना ने इन अभियानों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि ये अभियान कब चलाए गए थे।

मार्च में दोबारा शुरू हुई झड़पों के बाद से इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में अपनी सेना तैनात कर रखी है। लेबनान लगातार इन सैनिकों की वापसी की मांग कर रहा है, जबकि इजरायल का कहना है कि हिज्‍बुल्‍लाह को हथियार छोड़ने चाहिए।

सितंबर में इजरायली सेना ने कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान के अली अल-ताहेर रिज इलाके में हिज्‍बुल्‍लाह के 2 किलोमीटर से अधिक लंबे भूमिगत नेटवर्क को नष्ट कर दिया है। सेना के अनुसार, उस क्षेत्र पर जमीन के ऊपर और नीचे नियंत्रण हासिल करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

इजरायल का दावा है कि इस भूमिगत नेटवर्क में कमांड सेंटर, हथियारों के भंडार और रहने की जगहें मौजूद थीं। यहां से ईरान में बने कई रॉकेट, मिसाइलें, ड्रोन, एंटी-टैंक मिसाइलें, बारूदी सुरंगें और विस्फोटक भी मिले थे।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-16 21:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News