नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख स्वायत्त संगठन, यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (सीसीआरयूएम) ने ग्रुप-ए, बी और सी के आधार पर विभिन्न 176 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
![]()

सीसीआरयूएम की ओर से जारी 176 रिक्तियों में ग्रुप-ए से रिसर्च ऑफिसर (यूनानी) के 16, रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) के 2 और रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी) का 1 पद; ग्रुप-बी के पदों में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) का 1, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोग्नॉसी/बॉटनी) के 2, स्टाफ नर्स के 7, अकाउंट्स ऑफिसर (मुख्यालय) का 1, रिसर्च असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 2, रिसर्च असिस्टेंट (बॉटनी) के 3, इन्वेस्टिगेटर (सांख्यिकी) के 3, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (एमटीएस) के 12, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (एलआईए) के 3 और प्रूफ रीडर का 1 पद शामिल है।
ग्रुप-सी के पदों में हिंदी असिस्टेंट के 2, फार्मासिस्ट के 6, सोशल वर्कर के 2, रेडियोग्राफर का 1, कंपाउंडर के 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 7, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) के 31, लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के 26, स्टाफ कार ड्राइवर के 4 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 43 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीसीआरयूएम के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीसीआरयूएम के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीसीआरयूएम की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन रिक्तियों के लिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
Leave A Reviews