Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्रावणी मेला के लिए दानापुर-साहिबगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा


मालदा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और साहिबगंज के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस विशेष ट्रेन से सावन महीने में धार्मिक यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

मालदा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और साहिबगंज के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस विशेष ट्रेन से सावन महीने में धार्मिक यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 03236/03235 दानापुर–साहिबगंज–दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5 फेरों के लिए संचालित होगी।

रेलवे के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 13236/13235 दानापुर–साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार चलेगी।

मालदा मंडल के अंतर्गत इस विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में मिर्जा चौकी, शिवनारायणपुर, पीरपैंती, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

श्रावणी मेला भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। बिहार से सटे झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से भक्त इस दौरान भगवान शिव के दर्शन करने और करीब 110 किमी की कावंड यात्रा निकालते हैं।

यह एक महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा है जिसमें भक्त सुल्तानगंज से मंदिर तक जल ढोते हैं, जो भक्ति, तपस्या और शुद्धि का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा के नाम से जानी जाने वाली यह यात्रा एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है और इस दौरान लाखों भक्त मंदिर में उमड़ पड़ते हैं।

श्रावणी मेला (सावन मेला) सावन के महीने (जुलाई-अगस्त) में झारखंड के देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) और बासुकीनाथ में आयोजित होता है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News