Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्टार्क के नाम रिकॉर्ड, 450 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने


ग्केबेर्हा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में हासिल की, जब तीसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने वियान मुल्डर को आउट किया।

ग्केबेर्हा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में हासिल की, जब तीसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने वियान मुल्डर को आउट किया।

इसी के साथ स्टार्क टेस्ट करियर में 450 विकेट हासिल करने वाले ग्लेन मैक्ग्रा के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 450 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए। वहीं, स्पिनर नाथन लियोन 573 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

मिचेल स्टार्क ने सिर्फ 109 मुकाबलों में 450 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ। इसी के साथ स्टार्क सबसे कम मुकाबलों में इस आंकड़े को छूने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने ऐसा 100वें टेस्ट मैच में किया था, जबकि शेन वॉर्न ने यहां तक पहुंचने के लिए 101 मुकाबले खेले।

वैश्विक स्तर पर बात करें, तो मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 80 टेस्ट मुकाबलों में यह आंकड़ा छुआ था। वहीं, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (89) इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। अश्विन के हमवतन अनिल कुंबले ने यहां तक पहुंचने के लिए 93 टेस्ट मैच खेले थे।

सेंट जॉर्ज में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 75 ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं। इस टीम ने 110 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला।

ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उनकी नजरें ग्केबेर्हा में ही सीरीज जीतने पर टिकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1997 के बाद से ग्केबेर्हा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-20 16:35:09

Share:

Leave A Reviews

Related News