Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पहचान: गृह मंत्री अमित शाह


नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने और एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने और एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 62 वर्षों के रिकॉर्ड को आज तोड़ा है। आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, तब आजादी का पूरा यश कांग्रेस के साथ था। लेकिन आज पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के समय में बार-बार जनता की ओर से आशीर्वाद मिलना बताता है कि उनकी यात्रा लोकतांत्रिक स्वीकृति की भी यात्रा है। पीएम मोदी का कालखंड राजनीतिक स्थिरता, नीतियों के सृजन और उसका इंप्लीमेंटेशन, मजबूत विदेश नीति, देश के सम्मान से सुरक्षा न करने वाली रक्षा नीति के लिए स्वर्णाक्षरों में जाना जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व ही पहचान है। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देकर देश के सामूहिक इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स को भी खत्म किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है और पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की राजनीति स्थापित हुई है। एनडीए को आपने देश की चिंता करने वाले, गरीबों के कल्याण की चिंता करने वाले संवेदनशील नेताओं के समूह के रूप में स्थापित किया है।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सार्वजनिक जीवन में कई मॉरल लैंडमार्क स्थापित किए हैं। एक ओर गुरुनानक जी की सेवा के संदेश को धरातल पर उतारा बल्कि गुरु समर्थ रामदास के उपभोग शून्य स्वामी की परिभाषा को भी चरितार्थ किया है। डोकलाम, रूस–यूक्रेन युद्ध और ईरान अमेरिका युद्ध के बीच भी भारत विकास के क्षेत्र में पूरी दुनिया में सबसे आगे रहा है। कनेक्टिविटी के मामले में 12 सालों में भारत जितना आगे बढ़ा है, उतना कोई देश नहीं बढ़ा है। 32 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 38 देशों के साथ ट्रेड डील हुई है।

अमित शाह ने कहा कि 292 लोकसभा सांसदों, 144 राज्यसभा सांसदों, 2315 विधायकों और 222 से अधिक विधान पार्षदों के साथ एनडीए देश के 80 प्रतिशत भूभाग का नेतृत्व कर रहा है। आज 1 लाख 59 हजार स्टार्टअप देश में हैं। निर्यात में हमने नया रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे। 25 साल तक बिना किसी छुट्टी के 18 घंटे प्रतिदिन काम करके वे भी बिना थके, रुके हुए। पूरे देश को ही अपना परिवार मानकर जिस तरह उन्होंने नेतृत्व किया है, उसकी जितनी सराहना जाए कम है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सभी सहयोगियों ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है और अपने विचार व अनुभव साझा किए हैं, जबकि अनुप्रिया पटेल ने औपचारिक रूप से पूरा प्रस्ताव हमारे सामने रखा है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रस्ताव का समर्थन करें, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करें और इस प्रस्ताव को पारित करें।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी 4399 दिनों के साथ सबसे अधिक दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह उनके नेतृत्व में देश की जनता का अटूट विश्वास है। देश का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होकर रहेगा। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों में विकास को न केवल गति दी बल्कि पहले से भी अधिक फंड दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा सुदृढ़ हुई। उनके नेतृत्व में हमारी नीति है कि हम न आंख उठाकर बात करेंगे, न आंख झुकाकर, बल्कि आंख मिलाकर बराबरी की बात करेंगे। हमारी स्पष्ट नीति है, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन किसी ने यदि छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र की तैनाती की बात की थी। हम उस पर बहुत तेज गति से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और देश के दुश्मनों को करारा जवाब देंगें।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों का स्वाभिमान पीएम मोदी हैं। आतंकवादियों को खत्म करने, गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान और वैश्विक पटल पर भारत के सम्मान का नाम पीएम मोदी हैं। महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा विकास के लिए आर्थिक मदद पीएम मोदी ने दी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में जो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, इससे मैं अब यह मान गया हूं कि बंगाल जो आज सोचता है, वह देश कल सोचता है। आज मैं यह कह सकता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल देश के विकास का प्रतिनिधित्व करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर हो या गरीब कल्याण, आपने डेवलपमेंट के नए मानदंड स्थापित किए हैं। हम सबको, पूरे एनडीए को आप पर गर्व है, आपके नेतृत्व में हम सब देश के विकास के प्रति समर्पित हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News