Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सुपरस्टार रजनीकांत से हुई श्रिया सरन की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी


मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रिया सरन ने हाल ही में अपने को-स्टार और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रिया सरन ने हाल ही में अपने को-स्टार और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जब आप किसी लीजेंड से मिलते हैं, तो फोटो तो बनता है। हैप्पी डे।"

श्रिया सरन और रजनीकांत की एक साथ आई सेल्फी आने के बाद अफवाहें हैं कि अभिनेता रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' में अभिनेत्री भी शामिल हो सकती हैं, लेकिन फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस फिल्म में रजनीकांत एक खतरनाक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका पहला लुक खून से सने स्कैल्पेल (सर्जरी वाले चाकू) के साथ जारी किया जा चुका है।

'धर्मन' अभिनेता की 173वीं फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अश्वथ मारीमुथु कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर के तहत कमल हासन कर रहे हैं। लगभग 47 साल बाद रजनीकांत और कमल हासन किसी प्रोजेक्ट के जरिए साथ आ रहे हैं।

फिल्म में रजनीकांत के अलावा, सिमरन और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राम पोथिनेनी भी इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म का दूसरा शेड्यूल चेन्नई में चल रहा है। इसे साल 2027 के शुरुआती महीनों में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

अभिनेता रजीनकांत और अभिनेत्री श्रिया सरन ने मुख्य तौर पर साथ में साल 2007 की सुपरहिट तमिल फिल्म शिवाजी ('शिवाजी: द बॉस') में काम किया है।

इस फिल्म में रजनीकांत ने शिवाजी अरामुगम का मुख्य किरदार निभाया था और श्रिया सरन ने उनकी प्रेमिका/पत्नी विद्या भारती की भूमिका निभाई थी। एस. शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

फिल्म मेंश्रिया ने एक सरल, मध्यमवर्गीय भारतीय लड़की की भूमिका निभाई थी। उनकी सादगी दर्शकों को बहुत पसंद आई। रजनीकांत की मेगास्टार छवि के सामने श्रिया की ऊर्जा और सादगी ने पर्दे पर अच्छा संतुलन बनाया था।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News