Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्विट्जरलैंड में आयोजित हुआ 9वें सीआईआईई परामर्श सम्मेलन

बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच का परामर्श सम्मेलन हाल ही में जिनेवा स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया।

बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच का परामर्श सम्मेलन हाल ही में जिनेवा स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) और विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, निकारागुआ, केप वर्डे और कजाकस्तान सहित देशों के राजनयिकों, और स्विस सेंटर जैसे सहयोगी संस्थानों के 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

इस मौके पर, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के उप कार्यकारी निदेशक डोरोथी टेम्बो ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, सीआईआईई दुनिया भर के उद्यमों, खरीदारों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाया है, जिससे उनके बीच संपर्क, आपसी सीख और स्थायी सहयोग स्थापित करने में मदद मिली है।

यूएनसीटीएडी के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वस्तु प्रभाग की निदेशक लूज़ मारिया डे ला मोरा ने कहा कि चीन बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करने, दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जिनेवा में चीन के स्थायी मिशन की मिनिस्टर काउंसलर ल्यांग होंग ने कहा कि सीआईआईई चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रदान किया गया एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उत्पाद है और साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा का एक ज्वलंत अभ्यास है।

चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो ब्यूरो और होंगछ्याओ फोरम सचिवालय के प्रतिनिधि सोंग शांगचे ने कहा कि होंगछ्याओ फोरम का उद्देश्य सामूहिक सहमति बनाना, वैश्विक खुलेपन और साझा विकास को बढ़ावा देना तथा बहुपक्षवाद का समर्थन करना है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीआईआईई और होंगछ्याओ फोरम के संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा के समर्थन की सराहना की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News