Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टैलेंट शो से करियर शुरू करने वाली जेसी बकले के सिर सजा ऑस्कर का ताज

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने अपनी शानदार बहुमुखी प्रतिभा, बोल्ड अभिनय और गायन से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने अपनी शानदार बहुमुखी प्रतिभा, बोल्ड अभिनय और गायन से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

यह अभिनेत्री का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है, जो इस श्रेणी में जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बनी है। जेसी बकले ने फिल्म में विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है।

'हैमनेट' क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो मैगी ओ'फारेल के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर (पॉल मेस्कल) और उनकी पत्नी एग्नेस हैथवे (जेसी बकले) के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने 11 वर्षीय बेटे हैमनेट की असामयिक मृत्यु के बाद गहरे शोक और पारिवारिक उथल-पुथल से गुजरते हैं।

दर्शकों और आलोचकों ने फिल्म में जेसी की परफॉर्मेंस ने सभी के दिल को छुआ। इस अभिनय में भावनाओं पर काबू और गहराई की जरूरत थी, जो कि किरदार के अंदरूनी संघर्ष और हिम्मत को दिखाता है। फिल्म का ज्यादातर भावनात्मक भार उनके अभिनय पर निर्भर था।

अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेत्री बहुत भावुक नजर आईं। वह स्टेज की तरफ जाते-जाते रो पड़ीं। अपने आंसुओं को छुपाते हुए जेसी ने गेस्ट को संबोधित किया और अपनी टीम के लिए आभार जताया।

क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैमनेट' ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर-ड्रामा शामिल है। साथ ही, इसने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पीपल्स चॉइस अवॉर्ड और 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार भी जीता है।

जेसी बकले ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। दरअसल, उन्हें सबसे पहले बीबीसी के टैलेंट शो 'आईड डू एनीथिंग' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने रंगमंच से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया। अभिनेत्री को अब तक 'वाइल्ड रोज' (2018), 'चेर्नोबिल' (2019), 'आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स' (2020), और 'द लॉस्ट डॉटर' (2021) में उनकी भूमिकाओं के लिए सराहा गया।

इसी के साथ ही, अपने बेहतरीन काम के लिए जेसी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। साल 2022 में, उन्होंने 'वाइल्ड रोज' के लिए बाफ्टा पुरस्कार जीता और 'द लॉस्ट डॉटर' के लिए ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया था। हालांकि, उस दौरान वह ऑस्कर के लिए चूक गई थी।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News