लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) इवेंट में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 ऑस्कर अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने कुल 13 नामांकन हासिल किए थे और बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट कास्टिंग और बेस्ट एडिटिंग में जीत दर्ज की।
![]()
लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) इवेंट में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 ऑस्कर अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने कुल 13 नामांकन हासिल किए थे और बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट कास्टिंग और बेस्ट एडिटिंग में जीत दर्ज की।
बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड फिल्म के निर्माताओं को मिला, जबकि पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर, शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को बेस्ट कास्टिंग और एंडरसन को ही बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला। यह फिल्म थॉमस पिंचन के 1990 के उपन्यास 'वाइनलैंड' से प्रेरित है, लेकिन एंडरसन ने इसे अपनी शैली में ढालकर एक आधुनिक मनोवैज्ञानिक डॉर्क कॉमेडी एक्शन-थ्रिलर बनाया।
कहानी एक पूर्व क्रांतिकारी (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 16 साल बाद अपने पुराने दुश्मन (शॉन पेन) के लौटने पर अपनी किडनैप हुई बेटी को बचाने के लिए पुराने दौर में लौटता है। फिल्म 1960 के दशक के विद्रोह, काउंटरकल्चर, भ्रष्ट सैन्य अधिकारी और पारिवारिक संघर्षों को दिखाती है। एंडरसन 2000 के दशक से 'वाइनलैंड' को स्क्रीन पर लाना चाहते थे, लेकिन अंत में उन्होंने अपनी कहानियां जोड़कर इसे अलग अंदाज में बनाया।
फिल्म की शूटिंग जनवरी से जून 2024 तक कैलिफोर्निया में विस्टाविजन फॉर्मेट (एक तरह की सिनेमाई तकनीक) में हुई, जो क्लासिक फॉर्मेट की बड़ी फिल्मों में से एक है। जानकारी के अनुसार, फिल्म का बजट 130-175 मिलियन डॉलर था, जो एंडरसन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनी। 8 सितंबर 2025 को टीसीएल चाइनीज थिएटर में प्रीमियर के बाद 26 सितंबर को फिल्म रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही, जो उम्मीद से कम था लेकिन एंडरसन की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही।
अमेरिका की नेशनल सोसायटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया। यह फिल्म टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। स्टारकास्ट में लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और डेब्यू में चेस इन्फिनिटी हैं। समीक्षकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। इसने क्रिटिक्स चॉइस में 3, गोल्डन ग्लोब्स में 4, बाफ्टा में 6 और कई अन्य अवार्ड्स जीते।
अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल किया और नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू से 5 पुरस्कार मिले। फिल्म खास इसलिए है क्योंकि यह पिंचन की पैरानॉइया, राजनीतिक व्यंग्य और अमेरिकी इतिहास की थीम्स को आधुनिक संदर्भ में लाती है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
Leave A Reviews