Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तरुण चुघ ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी की राजनीति को बताया 'फ्लॉप लॉन्चिंग'


चंडीगढ़, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने नाना पाटेकर को बेहतर अभिनेता, राष्ट्रवादी सोच वाला व्यक्ति और देश के लिए काम करने वाला शख्स बताया। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध-प्रदर्शन और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के आवास पर हुए सीबीआई की कार्रवाई को लेकर टिप्पणी की।

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने नाना पाटेकर को बेहतर अभिनेता, राष्ट्रवादी सोच वाला व्यक्ति और देश के लिए काम करने वाला शख्स बताया। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध-प्रदर्शन और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के आवास पर हुए सीबीआई की कार्रवाई को लेकर टिप्पणी की।

तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद दुखद है। वह एक अच्छी आत्मा, अच्छे अभिनेता और देश के बारे में सोचने वाले व्यक्ति थे। इतनी ऊंचाई हासिल करने के बावजूद नाना पाटेकर साधारण जीवनशैली में रहते थे। पाटेकर की अभिनय और जीवन की छाप बहुत बड़ी है। नाना के साथ अपनी मित्रता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें काम करते देखा है और देश के प्रति उनके लगाव को भी महसूस किया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी क्षति और असहनीय कष्ट बताया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध-प्रदर्शन पर तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने ककहा कि राहुल गांधी के आसपास ऐसे लोग हैं जो उन्हें रोज नई राजनीतिक स्क्रिप्ट देते हैं और उसी के आधार पर उनकी दोबारा राजनीतिक लॉन्चिंग की कोशिश की जा रही है। चुघ ने राहुल गांधी की राजनीति की तुलना फिल्म से करते हुए कहा कि बार-बार लॉन्च करने के बावजूद जनता उन्हें स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी कभी जॉर्ज सोरोस के इशारे पर भारत, भारतीयता और संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं तो कभी पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता जैसी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के मुद्दे पर कहा कि मृत और डुप्लीकेट वोटों को हटाना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है। चुघ ने दावा किया कि देश में आजादी के बाद कई बार मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ है और इनमें अधिकांश कांग्रेस के शासनकाल में हुए। उन्होंने राहुल गांधी पर मुद्दा और नीति नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर भी टिप्पणी की।

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी के आवास पर सीबीआई कार्रवाई को लेकर चुघ ने कहा कि ईडी की ओर से तीन बार पत्र लिखकर मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन, पंजाब की भगवंत मान सरकार कानून को व्यक्ति के पद और राजनीतिक स्थिति के आधार पर लागू करती है। चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तबादले, पोस्टिंग और प्रमोशन तक में पैसे लिए जा रहे हैं। कथित मनी ट्रेल से जुड़े मामलों में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और पूरी कड़ी की जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई की जांच की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। चुघ ने मुख्यमंत्री मान के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने मामले में क्लीन चिट मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यदि कुछ गलत नहीं हुआ है तो जांच का सामना करने में डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-08 20:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News