
तेंदूखेड़ा, देशबंधु। मां नर्मदा अंचल क्षेत्र में तेंदूखेड़ा लंबे समय से कई महत्वपूर्ण मांग की ओर शासन प्रशासन तक क्षेत्र की समाजसेवी अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया द्वारा बात पहुंचाई जा रही है
विशेष जनसुनवाई भोपाल में ऊर्जा कैबिनेट मंत्री को दिया तेंदूखेड़ा के अधिमान पत्रकार ने पत्र तेंदूखेड़ा की मांगों को लेकर- विदित हैं मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में प्रतिदिन विशेष जनसुनवाई सहायता सेल में मध्य प्रदेश शासन के प्रतिदिन अलग-अलग मंत्री बैठते हैं इस दौरान ऊर्जा कैबिनेट मंत्री माननीय प्रद्युमन सिंह जी से मां नर्मदा अंचल क्षेत्र के समाज सेवी अधिमान पत्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश का समिति सदस्य रह चुकेजीवेश चौरसिया ने पत्र देते हुए तेंदूखेड़ा नगर की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया
मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी तेंदूखेड़ा नगर की मांगे- इस अवसर पर विशेष जनसुनवाई सहयोग सेल मैं मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदुमन सिंह जी ने कहां की तेंदूखेड़ा के साथ ही अन्य मांगों का पत्र दिया है सहायता सेल के माध्यम से मूलत माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पास जाएगा इस दौरान प्रतिदिन की तरह प्रदेश भाजपा पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे अधिमान पत्र कार जीवेश चौरसिया ने माननीय कैबिनेट मंत्री जी को धन्यवाद दिया।
तेंदूखेड़ा नगर की प्रमुख मांगे पत्र में इस प्रकार उल्लेखित की गई है- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में परिवर्तित की मांग तत्काल में आईसीयू में विशेषज्ञ महिला एवं अनुभवी चिकित्सक पैरामेडिकल एवं कार्यालय स्टाफ की नियुक्ति की शीघ्र मांग पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र वार्ड नंबर 1 मैं व्यवसाय कंपलेक्स की मांग मृदा परीक्षण केंद्र जो बन कर तैयार 6 वर्षों से है प्रारंभ की मांग विशाल महिला छात्रावास सभी वर्गों के लिए मांग नगर को विकास का विशेष पैकेज मिले शासकीय कन्या एवं बालक हायर सेकेंडरी स्कूलों में कॉमर्स कृषि होम साइंस संकाय संदीपनी एवं पीएम श्री स्कूल प्रारंभ किया जाए

शासकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर मैं गणित वाणिज्य विषय बाउंड्रीवॉल खेल मैदान ऑडिटोरियम कैंटीन अतिरिक्त कक्ष लाइब्रेरी की मांगकृषि महाविद्यालय एवं महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग घोघरा नाले को बेहतर स्वरूप में उपयोग करने के लिए कवर्ड की मांग रामघाट जलप्रपात प्राकृतिक धरोहर झरना अन्य स्थान पर नया स्वरूप प्रदान घाट निर्माण स्टॉप डैम की मांग मैया हरसिद्धि मंदिर को पर्यटक संस्कृति विभाग से अच्छा स्वरूप बनाने के लिए सहयोग की मांगजलाऊ लकड़ी का डिपो प्रारंभ करने की मांग
वार्ड क्रमांक 11 में प्राथमिक स्कूल की मांग पुराने आईटीआई भवन में छात्रावास की मांग
उप कोषालय की अति शीघ्र मांग नई कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग नगर में केवल वैधानिक कॉलोनी को ही प्लाट काटने की अनुमति मिले मांग कृषि उपज मंडी प्रांगण मैं ही स्थाई क्रय विक्रय की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे छीतापार मौजा बरांझ नदी से संत मोनी कॉलेज तक अतिक्रमण हटाने मांग नगर की सीमा में पहले से रिकॉर्ड में दर्ज तालाबों की सीमांकन करना आदि प्रमुख मांग शामिल हैं।
Leave A Reviews