Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टीएमसी में जहांगीर खान के खिलाफ उठे स्वर, पार्टी से निकालने की मांग


कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों की आंतरिक बैठक में जहांगीर खान को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठी है। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई।

कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों की आंतरिक बैठक में जहांगीर खान को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठी है। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में पार्टी के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी की बैठक में उनके निष्कासन की मांग तेज हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहांगीर खान ने नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा फाल्टा के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर उनका धन्यवाद भी किया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चुनाव से हटने का फैसला पार्टी नेतृत्व या अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर लिया गया था या नहीं।

टीएमसी ने साफ कहा है कि यह जहांगीर खान का व्यक्तिगत फैसला है, पार्टी का निर्देश नहीं।

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार, जहांगीर खान को पार्टी से तुरंत बाहर करने की मांग मुख्य रूप से तीन विधायकों ने उठाई। इनमें बेलियाघाटा से विधायक कुणाल घोष, एंटाली से विधायक संदीपन साहा और हावड़ा जिले की उलूबेरिया (पूर्व) सीट से विधायक ऋतब्रत बनर्जी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों ने पार्टी के भीतर विभिन्न मुद्दों, खासकर विधायकों की आंतरिक शिकायतों पर खुलकर चर्चा के लिए अधिक स्वतंत्र माहौल की भी मांग की।

हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 80 सीटें मिली थीं। पार्टी की बैठक में सभी 80 विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन 15 विधायक अनुपस्थित रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विधायकों के भीतर बढ़ते असंतोष का पहला बड़ा संकेत है।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी के कई नेता पहले ही खुलकर पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं। अब यह नाराजगी नवनिर्वाचित विधायकों के बीच भी दिखाई देने लगी है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News