Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टीम के इरादे से खुश हूं, मगर आज हमने अच्छा योगदान नहीं दिया: अफगान कप्तान जादरान


नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत से मिले 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने पहला विकेट 31 रन पर गंवाया था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 14.1 ओवरों में 94 रन पर सिमट गई। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के इस खराब प्रदर्शन से कप्तान इब्राहिम जादरान नाखुश नजर आए।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत से मिले 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने पहला विकेट 31 रन पर गंवाया था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 14.1 ओवरों में 94 रन पर सिमट गई। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के इस खराब प्रदर्शन से कप्तान इब्राहिम जादरान नाखुश नजर आए।

तीसरे मुकाबले में मिली 127 रन से करारी हार के बाद इब्राहिम जादरान ने कहा, "हमने पावरप्ले में थोड़ा सुधार किया। टीम के इरादे से मैं पूरी तरह खुश हूं, लेकिन आज के मैच में हम अच्छी तरह योगदान नहीं दे सके। हमने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि, हम इस पर काम करेंगे। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने इस बारे में सोचा है कि अपने इरादे को किस तरह आगे लेकर जाना है। हां, हमें एक-दो सीरीज में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम समय के साथ सुधार करेंगे। अगर हम इस दिशा में काम नहीं करेंगे और ऐसा इरादा नहीं दिखाएंगे, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी टीमों को हराना बहुत मुश्किल होगा।"

अफगानिस्तान को सुधार के लिए क्या बदलाव की जरूरत पर कप्तान ने कहा, "टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज थी। इसलिए हमें ज्यादा मैच और ज्यादा सीरीज खेलने की जरूरत है, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ। हम जितना ज्यादा खेलेंगे, मुझे पूरा भरोसा है कि उतना ही सुधार करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ खेलते हैं, लेकिन हमारे पास वह स्तर हासिल करने की क्षमता है। अगर हम सुधार करना चाहते हैं तो हमें अपने खेल और फिटनेस पर काम करना होगा, ताकि बड़ी टीमों के स्तर तक पहुंच सकें। इसके बाद मुझे पूरा भरोसा है कि हम उन्हें कड़ी चुनौती देंगे और बड़ी टीमों को नियमित रूप से हरा सकेंगे, लेकिन इसमें समय लगेगा। हमें साल में ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-18 00:00:09

Share:

Leave A Reviews

Related News