Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विकेट आसान नहीं था, लेकिन अभिषेक की बल्लेबाजी शानदार थी: कप्तान अय्यर


नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 127 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। कप्तान अय्यर ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को सराहा है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 127 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। कप्तान अय्यर ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को सराहा है।

अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों के साथ 108 रन की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है।

भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में 94 रन पर सिमट गई।

सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं इसे दबदबा वाली जीत नहीं कहूंगा, लेकिन आपको इस बात का सम्मान जरूर करना चाहिए कि वो (अफगानिस्तान) भारत आए और उन्होंने यहां सीरीज की मेजबानी की। उनका प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा। विकेट आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह अभिषेक ने आज बल्लेबाजी की, वह शानदार थी और उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लग रहा था।"

"मुझे पता था कि मैं आज बल्लेबाजी करने वाला हूं, क्योंकि इब्राहिम के साथ हमारी थोड़ी बातचीत हुई थी। वह पहले दो मुकाबलों में भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। इसलिए मैंने पहले से सोच लिया था कि हमें बल्लेबाजी करनी होगी। लेकिन हां, हमें शानदार शुरुआत मिली और फिर बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाकर स्कोर को 220 तक पहुंचाना काबिल-ए-तारीफ रहा।"

इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने 3 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी तारीफ में कप्तान ने कहा, "उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, अभी भी कर रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है। वह जानते हैं कि मुश्किल परिस्थिति कब आती है और ऐसे मौकों पर प्रदर्शन करने के लिए वह सही खिलाड़ी हैं। वह पिछले कई वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह बहुत समझदार खिलाड़ी हैं जो अपने खेल के बारे में गहराई से सोचते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए उन्हें बधाई।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-17 23:50:09

Share:

Leave A Reviews

Related News