Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 429 रन, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट गिरे


केप टाउन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच के तीसरे दिन बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 429 रन पर रोका। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं।

केप टाउन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच के तीसरे दिन बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 429 रन पर रोका। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। एडेन मार्करम ने मार्कस एकरमैन के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। एकरमैन 14 बाउंड्री के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने डेविड बेडिंगहम के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

मार्करम ने 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 78 रन की पारी खेली, जबकि बेडिंगहम ने 7 चौकों के साथ 50 रन बनाए, लेकिन इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम ने 232 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए।

यहां से रयान रिकेल्टन ने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 95 रन जुटाकर टीम को 329 के स्कोर तक पहुंचाया। रिकेल्टन ने 42 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि जानसेन 52 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लियोन ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की। इस टीम ने 58 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (41) और मार्नस लाबुशेन (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद मैट रेनेशॉ ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

रेनेशॉ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्रीन ने 10 बाउंड्री के साथ 65 रन की पारी खेली। इसके बाद जोश इंग्लिस (102) ने एलेक्स कैरी (80) के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मेजबान खेमे से साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि मार्को जानसेन को 3 विकेट हाथ लगे।

साउथ अफ्रीकी टीम मुकाबले के तीसरे दिन फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन महज 31 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा (35) ने एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को मजबूती देने की कोशिश की। बावुमा ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जुटाए। तीसरे दिन की समाप्ति तक ब्रीत्जके 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रयान रिकेल्टन 8 रन जुटा चुके हैं। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क 2 विकेट, जबकि जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1-1 सफलता हासिल कर चुके हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-29 22:15:10

Share:

Leave A Reviews

Related News