मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती जितनी जल्दी होती है, उतनी ही तेजी से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई भी शुरू हो जाती है। 'बिग बॉस 20' के घर में भी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। एक बाथरूम से जुड़ी छोटी सी बात ने रैपर यंग डीएसए और एक्ट्रेस कनिका मान के बीच विवाद खड़ा कर दिया। दोनों के बीच हुई बहस का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बात काटते और अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। वहीं, इसी बीच यंग डीएसए ने आम्रपाली दुबे के सामने अपने गुस्से को लेकर भी खुलकर बात की है।
![]()

आने वाले एपिसोड में यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे के बीच बातचीत होती दिखाई देगी। इस दौरान यंग घर में लगातार हो रही बहस को लेकर अपनी बात रखते हैं। उनका कहना है कि घर के कुछ लोग बिना वजह उनसे लड़ाई मोल ले रहे हैं और वह लगातार अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
यंग आम्रपाली से कहते हैं, ''लोग बेवजह मुझसे पंगा ले रहे हैं, लेकिन मैं काफी हद तक अपना गुस्सा कंट्रोल कर रहा हूं। अगर मेरा गुस्सा बाहर आ गया तो मैं काफी हार्श हो सकता हूं।'' इसी बीच ईशा रिखी यंग डीएसए को सलाह देती है कि बहस के दौरान उन्हें अपने शब्दों का खास ध्यान रखना चाहिए। खासकर लड़कियों के साथ बहस करते समय उन्हें थोड़ा संभलकर बोलना चाहिए।
वहीं, यंग और कनिका के बीच बाथरूम को लेकर कड़ी बहस हुई। दरअसल, यंग डीएसए को नया कैप्टन बनाया गया है और इसी दौरान उन्होंने कनिका मान के मेल बाथरूम में जाने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
चैनल की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में यंग तेजी से बाथरूम की तरफ जाते दिखाई देते हैं और पूछते हैं कि मेल वॉशरूम में कौन गया था। इसके बाद वह कनिका का नाम लेते हुए कहते हैं, कनिका यहां से गईं और मेल बाथरूम में चली गईं।
यंग कनिका को जोर से आवाज लगाते हैं, इस पर कनिका कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। यंग इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि उन्हें यह बात डिसरिस्पेक्टफुल लगी। यंग के डिसरिस्पेक्टफुल वाले बयान पर कनिका जवाब देते हुए कहती हैं कि वह सिर्फ घर के कैप्टन हैं, कोई किंग नहीं।
बता दें कि 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स घर में नजर आ रहे हैं। इनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, उदिति सिंह, तनमय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं। शो के पहले हफ्ते में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान को नॉमिनेशन में रखा गया है।
--आईएएनएस
पीके/पीएम
Leave A Reviews