Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत देवरी में शुक्रवार को लगेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी रहेंगे उपस्थित

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन-प्रशासन को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में   ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को गांवों एवं वॉर्डों में पहुंचकर आमजन से संवाद किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम देवरी के पंचायत भवन में 11 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का लाभ उठाएं।

Date & Time : 2026-09-10 12:28:44

Share:

Leave A Reviews

Related News