Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की विवेक रामास्वामी के लिए वोट अपील, घर और नौकरी को बताया मुख्य मुद्दा


वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओहायो के मतदाताओं से भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की। सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स, घर खरीदने और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियों के मुद्दे को अपने प्रचार का मुख्य मुद्दा बनाया।

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओहायो के मतदाताओं से भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की। सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स, घर खरीदने और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियों के मुद्दे को अपने प्रचार का मुख्य मुद्दा बनाया।

3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले रिपब्लिकन टिकट के लिए प्रचार करते हुए जेडी वेंस ने कहा कि रामास्वामी का बिजनेस अनुभव और युवा परिवारों के लिए उनके प्रस्ताव मतदाताओं को उनका समर्थन करने की वजह देते हैं। उन्होंने ओहायो राज्य में प्रॉपर्टी टैक्स कम करने की बात की है। हम बहुत ज्यादा टैक्स देते हैं।

जेडी वेंस ने कहा कि ओहायो को उन लोगों के लिए फिर से अवसर बनाने की जरूरत है, जो राज्य में काम करते हैं और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। विवेक रामास्वामी के पास ओहायो राज्य में अच्छी नौकरियां वापस लाने के लिए आइडिया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणियां एक विस्तृत नीति कार्यक्रम के बजाय चुनावी प्राथमिकताओं की रूपरेखा थीं। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स में कटौती कैसे होगी, इसका खर्च कैसे उठाया जाएगा या परिवारों को घर खरीदने में कैसे मदद मिलेगी, इस पर कोई जानकारी नहीं दी।

उपराष्ट्रपति ने बिजनेस में रामास्वामी के काम की तारीफ की और कहा कि कॉर्पोरेट प्रथाओं को चुनौती देने की उनकी इच्छा इस बात का सबूत है कि वे सार्वजनिक पद पर कैसा निर्णय लेंगे।

वेंस ने रामास्वामी की तुलना डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से की और महामारी के दौरान प्रतिबंधों को संभालने के उनके तरीके पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टन ने स्कूल और बिजनेस बंद करने के परिणामों पर विचार करने के बजाय अधिकारियों की बात मानी। हालांकि, उनके बयान पर एक्टन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने रामास्वामी के उस टीवी विज्ञापन का भी जिक्र किया, जिसमें एक्टन पर हमला किया गया था और मतदाताओं से अपील की कि वे विज्ञापनों की बजाय उम्मीदवारों के रिकॉर्ड और प्रस्तावों पर ध्यान दें।

वेंस ने रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड और कांग्रेस उम्मीदवार एरिक कॉनरॉय के लिए भी वोट देने की अपील की। उन्होंने कम टैक्स, इमिग्रेशन कानून, सार्वजनिक सुरक्षा और मैन्युफैक्चरिंग को साझा प्राथमिकता बताया।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Date & Time : 2026-10-22 07:40:05

Share:

Leave A Reviews

Related News