Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तरकाशी: भागीरथी नदी में गिरी गुजरात के यात्रियों की इनोवा, चार की मौत


उत्तरकाशी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात के यात्रियों को लेकर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तरकाशी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात के यात्रियों को लेकर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना में दो महिलाएं लापता बताई गई हैं। गंभीर रूप से घायल को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है। लापता महिलाओं की तलाश के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान शुक्रवार को फिर से शुरू किया जाएगा।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी सुबह करीब सात बजे प्राप्त हुई। हादसा तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत गंगनानी क्षेत्र में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार का पंजीकरण संख्या यूके-08-टीए-6040 बताया गया है। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में गुजरात निवासी दो महिलाओं और एक पुरुष सहित वाहन चालक की मौत हुई है। मृतकों में अशोकबेन पटेल, उम्र 49 वर्ष, रुतिका अशोकभाई पटेल, उम्र 19 वर्ष, धनश्यामभाई सरवालिया, उम्र 32 वर्ष तथा वाहन चालक सुरेंद्र सिंह, निवासी हरिद्वार शामिल हैं।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय वेदांत अशोकभाई पटेल को नदी से सड़क तक पहुंचाया गया। बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए घायल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद दो महिलाएं सुदाबेन अशोकभाई पटेल (45) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34) लापता बताई गई हैं। दोनों गुजरात की निवासी हैं। लापता महिलाओं की तलाश के लिए घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग और अन्य राहत एवं बचाव दलों द्वारा अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, 108 एंबुलेंस, पीएचसी भटवाड़ी की मेडिकल टीम और राजस्व विभाग की टीम तैनात रही। घायल को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही लापता महिलाओं की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए।

अंधेरा होने के कारण लापता महिलाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान को रोक दिया गया है। अब शुक्रवार सुबह फिर से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-05 20:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News