Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड के कोटद्वार में पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी, लाभार्थियों को मिला सपनों का घर


कोटद्वार, 25 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कोटद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का सपना साकार हो रहा है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने में सहायता दी जा रही है। इस योजना से लाभार्थियों के जीवन में जहां सामाजिक सुधार हुआ है, वहीं उनमें आत्मविश्वास और नई उम्मीदें भी जगी हैं। अब लाभार्थियों के बच्चे पक्के मकानों में रह रहे हैं।

कोटद्वार, 25 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कोटद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का सपना साकार हो रहा है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने में सहायता दी जा रही है। इस योजना से लाभार्थियों के जीवन में जहां सामाजिक सुधार हुआ है, वहीं उनमें आत्मविश्वास और नई उम्मीदें भी जगी हैं। अब लाभार्थियों के बच्चे पक्के मकानों में रह रहे हैं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में भी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल रहा है। जिनकी कभी कच्ची छत थी, कभी बारिश में पानी टपकता और कभी मौसम की मार से परिवार जूझता रहता था। आज पक्की छत मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त करते हैं।

कोटद्वार के सनेह क्षेत्र निवासी जगमोहन सिंह कहते हैं कि जब उनका कच्चा मकान था तो उन्हें बरसात, गर्मी और ठंड के मौसम की मार झेलनी पड़ती थी। मगर अब पीएम आवास योजना का लाभ मिलने से सभी दुख दूर हो गए हैं। सभी परिजन सुखमय जीवनयापन कर रहे हैं।

लाभार्थी जगमोहन सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पहले मकान की स्थिति जर्जर थी। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था। इसके बाद पार्षद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया और फॉर्म भरने का सुझाव दिया। फॉर्म भरने के बाद आवास के लिए स्‍वीकृति मिली। योजना के तहत बैंक खाते में पैसा आया और नया मकान बनाया गया। पहले 20 हजार की किस्‍त मिली। इसके बाद 40 हजार, 60 हजार और 80 हजार की किस्‍त मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना से मुझे बहुत लाभ मिला है। इस योजना के लिए पीएम मोदी को बहुत धन्‍यवाद देना चाहता हूं।

लाभार्थी पुष्पा देवी का कहना है कि हर मौसम में उन्हें विभिन्न प्रकार का डर लगा रहता था। मगर अब पक्की छत मिलने के बाद सब कठिनाइयां दूर हो गई हैं ।

लाभार्थी पुष्पा देवी ने आईएएनएस से कहा कि हमें पीएम आवास योजना के तहत मकान मिला है। पहले कच्‍चा घर होने से हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पक्‍का मकान मिलने से खुशी हो रही है और बेहतर जीवन मिला है। कच्‍चे मकान में कीड़ों से बच्‍चों को डर लगता था।

कोटद्वार नगर निगम आयुक्त पीएल शाह कहते हैं कि उनके नगर निगम क्षेत्र में भी पीएम आवास योजना संचालित की जा रही है। आज तक 1,773 लाभार्थी हैं, जिनमें 1,072 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जा चुका है। 100 आवास रूफ लेबल पर हैं। इस योजना से उनके जीवन में बड़ा सुधार हुआ है। अब वे बड़ी शान से अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Date & Time : 2026-10-25 21:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News