Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, विवादों का काउंसलिंग से निपटारा

कोटद्वार, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क व साइबर सेल का अचानक निरीक्षण किया।

कोटद्वार, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क व साइबर सेल का अचानक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और काउंसलिंग सत्र में शामिल होकर मौजूद पक्षों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपसी बातचीत और समझदारी से चल रहे विवादों को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाई और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने हेल्प डेस्क के प्रभारी से पंजीकृत मामलों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में कुल 540 मामले दर्ज हुए थे, जिनका सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है। 2026 के पहले दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में 112 नए मामले सामने आए हैं, जिन पर सुनवाई और निपटारे की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कंडवाल ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय दिलाना और बिखरते परिवारों को आपसी समझ से जोड़कर बचाना है।

अध्यक्ष ने साइबर सेल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े ऑनलाइन अपराधों, साइबर बुलिंग और अन्य डिजिटल शोषण के मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में बेटियों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, निजी संस्थानों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी सभी जगह पहुंचाने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर जोर दिया।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हेल्प डेस्क और साइबर सेल जैसी व्यवस्थाएं महिलाओं को मजबूती देने और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से अपील की कि वे इन केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करें।

--आईएएनएस

पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News