Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड: टिहरी में ई-लाइब्रेरी दे रहा बच्चों को नई उड़ान, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जाना हाल


टिहरी, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सब कुछ नियमों के अनुरूप हो रहा है की नहीं? कहीं पर नियमों की अवहेलना तो नहीं का जा रही है। उनके निरीक्षण का उद्देश्य इन्हीं सब बातों का पता लगाना था।

टिहरी, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सब कुछ नियमों के अनुरूप हो रहा है की नहीं? कहीं पर नियमों की अवहेलना तो नहीं का जा रही है। उनके निरीक्षण का उद्देश्य इन्हीं सब बातों का पता लगाना था।

इसके अलावा उन्होंने ई-लाइब्रेरी के इतर वरुणा अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में स्वयं सहायता समूह के जरिए स्थानीय उत्पादों की बिक्री में इजाफा दर्ज होगा और स्वयं सहायता समूह की आजीविका में भी सुधार होगा। इससे आने वाले दिनों में कई लोगों को फायदा मिलेगा। इस दिशा में अभी से ही कदम उठाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यही नहीं आगामी दिनों में इससे महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऐसी स्थिति में इस पूरे कदम महिलाओं के सशक्तीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा ई-लाइब्रेरी के निरीक्षण करने के दौरान जारी किए गए बयान में बताया गया कि मौजूदा समय में विद्यार्धियों के बीच में अध्ययन को लेकर रुचि देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग अध्ययन के लिए लाइब्रेरी पहुंच रहे हैं। यही नहीं, जो लोग यहां पर अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं, वो दूसरों को भी अध्ययन के लिए उत्साहित करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, बयान में कहा गया है कि अब तक इस ई-लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए 46 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 35 से 40 विद्यार्थी प्रतिदिन अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं।

यह ई-लाइब्रेरी सुबह छह से लेकर शाम सात बजे तक खुली रहती है। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में पुस्तकें रखी होती हैं, ताकि जो भी विद्यार्थी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह पुस्तकें सहायक साबित हो सके। इसके इतर, लाइब्रेरी परिसर में इंटरनेट की भी सुविधा है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को अध्ययन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News