Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल


उज्जैन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रविवार देर रात बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई और सोमवार सुबह भस्म हरिहर मिलन आरती हुई। मध्यरात्रि को अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे।

उज्जैन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रविवार देर रात बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई और सोमवार सुबह भस्म हरिहर मिलन आरती हुई। मध्यरात्रि को अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे।

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक चार महीने सृष्टि का संचालन भगवान महाकाल करते हैं और वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु (द्वारिकाधीश/गोपाल) को पुनः सृष्टि का भार सौंपते हैं। इस अवसर पर भगवान महाकाल को तुलसी की माला व वैष्णव तिलक और भगवान विष्णु को बेलपत्र की माला अर्पित किए जाते हैं। वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु (हरि) और बाबा महाकाल (हर) के मिलन के रूप में भस्म आरती की गई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मंदिर के एक पुजारी ने कहा, "वैकुंठ चतुर्दशी पर्व भगवान शिव और विष्णु के मिलन का दिन होता है। आज भगवान शिव और विष्णु का मिलन हुआ है। इस दिन भगवान शिव स्वयं विष्णु के दरबार में जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव के परम मित्र विष्णु और विष्णु के परम मित्र भगवान शिव हैं। देवशयनी एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु पाताल लोक चले जाते हैं तो सृष्टि का भार भगवान शिव को देकर जाते हैं।"

पुजारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर फिर से बाबा महाकाल सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपकर कैलाश चले जाते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे। बाबा की इस यात्रा के लिए भव्य तैयारी की गई थी। बाबा की यात्रा के लिए रंगोली बनाई गई। रंगोली के बीच में लिखा गया, 'सृष्टि का भार आपके हाथ' यानी बाबा महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंप दिया है। हरिहर के मिलन का अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

बाबा महाकाल गाजे-बाजे के साथ गोपाल मंदिर पहुंचे, जहां भगवान विष्णु गोपाल स्वरूप में विराजमान हैं। उज्जैन नगरी में यह अद्भुत नजारा देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त श्रद्धालुओं को 'हरिहर मिलन' की हार्दिक मंगलकामनाएं। उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल और भगवान श्रीहरि विष्णु जी का अद्भुत मिलन सनातन संस्कृति के एकात्म भाव का प्रतीक है।"

सीएम ने आगे लिखा, "धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की मध्यरात्रि में बाबा महाकाल मोरपंख धारण कर श्री गोपाल मंदिर पधारते हैं और बिल्वपत्र भेंट कर भगवान विष्णु को चातुर्मास उपरांत पुनः सृष्टि के संचालन का दायित्व सौंपते हैं। भगवान श्रीहरि भी बाबा महाकाल को तुलसी की माला पहनाते हैं। भक्ति और आस्था के इस अनूठे पर्व पर बाबा महाकाल और श्रीहरि की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है।"

मुख्यमंत्री ने एक और पोस्ट में लिखा, "ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः। दिनांक 23 नवंबर 2026 को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के प्रातःकालीन भस्म आरती, हरिहर मिलन आरती एवं शृंगार दर्शन।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Date & Time : 2026-11-23 09:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News