Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद नॉर्वे की टीम का भव्य स्वागत, जश्न में डूबा ओस्लो


ओस्लो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल तक के ऐतिहासिक सफर के बाद नॉर्वे के नेशनल टीम के खिलाड़ियों का स्वागत रॉयल पैलेस के बाहर स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

ओस्लो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल तक के ऐतिहासिक सफर के बाद नॉर्वे के नेशनल टीम के खिलाड़ियों का स्वागत रॉयल पैलेस के बाहर स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अनुमान के मुताबिक, 90 हजार समर्थकों ने पैलेस स्क्वायर में टीम का जोरदार स्वागत किया। शनिवार को नॉर्वे को मियामी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह नतीजा नॉर्वे का फीफा वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

मार्टिन ओडेगार्ड ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी ऐसी कल्पना की होगी। हमें जो समर्थन मिला है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा है। चाहे अमेरिका में हो या यहां नॉर्वे में। यह देखना वाकई अद्भुत रहा है।"

नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबक्केन ने कहा, "राजा ने हमें पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाला है। हम भी थोड़े हैरान थे कि यह इतना बड़ा आयोजन था। इसके अलावा, फुटबॉल पर कुछ अच्छी बातचीत भी हुई।"

हालांकि, टीम के टॉप स्कोरर एर्लिंग हालैंड और सैंडर बर्गे इस पब्लिक सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उन्हें छुट्टी मनाने के लिए दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी।

एनआरके के अनुसार सोलबक्केन ने कहा, "वे दोनों आए और राजा से बात की, लेकिन हम चार-पांच घंटे देर से पहुंचे थे। उन्हें प्लेन पकड़ने के लिए निकलना था, लेकिन वे पैलेस के अंदर गए और राजा हेराल्ड से बातचीत की। जाने से ठीक पहले तक उन्होंने पूरे प्लान का पालन किया।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News