
उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर आज एक और ऐतिहासिक शादी की गवाह बन रही है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर कपल' विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज (गुरुवार) अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित आलीशान होटल 'मेंमेटोस एकाया' में सात फेरे लेंगे. दक्षिण भारतीय परंपराओं और शाही अंदाज के संगम वाली इस शादी पर देश भर की निगाहें टिकी हैं.
कच्चे केले और आर्किड से सजा मंडप, कोडवा-तेलुगु परंपराओं का मेल
शादी की सजावट के लिए खासतौर पर दक्षिण भारतीय थीम को चुना गया है. मंडप को कच्चे केले के पेड़, बड़े पत्तों और ट्यूलिप जैसे विदेशी फूलों से सजाया गया है.
वेडिंग डायरी की खास बातें:
पारंपरिक भेंट: रश्मिका के माता-पिता ने 'कोडवा' परंपरा निभाते हुए दूल्हे के परिवार को नारियल, पान और हल्दी-कुमकुम भेंट किया. वहीं, विजय की माँ ने अपनी बहू रश्मिका को खानदानी चूड़ियाँ पहनाईं.
नो-फोन पॉलिसी: प्राइवेसी बनाए रखने के लिए शादी में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी है.
डीजे नाइट का तड़का: शाम को होने वाली ग्रैंड पार्टी में मशहूर डीजे गणेश संगीत की महफिल सजाएंगे.
खास मेहमान: शादी में परिवार के अलावा संदीप रेड्डी वांगा, राहुल रविंद्रन और ईशा रेब्बा जैसे करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.
हल्दी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
विजय और रश्मिका 23 फरवरी से ही उदयपुर में हैं. बुधवार को हुई हल्दी और मेहंदी की रस्मों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इससे पहले उदयपुर में ही हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन जैसी हस्तियों ने भी अपनी शादी के लिए इसी नगरी को चुना था.
Leave A Reviews