Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वीरप्पा मोइली के बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- हम बदले की भावना से कभी काम नहीं करते


नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। मोइली ने दावा किया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को जेल जाने से बचाया था। उनके इस बयान पर अब कांग्रेस और राजद के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। मोइली ने दावा किया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को जेल जाने से बचाया था। उनके इस बयान पर अब कांग्रेस और राजद के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

मोइली के बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है। वीरप्पा मोइली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, इसलिए उन पर वह कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते। मनोज कुमार ने कहा कि हो सकता है कि मोइली ने जो बात रखी है, उसमें काफी हद तक सत्यता हो।

मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति कभी भी बदले की भावना से काम करने की नहीं रही है। कांग्रेस हमेशा बदले की भावना से ऊपर उठकर देश के लिए काम करती रही है। पार्टी ने हमेशा सभी जाति और सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है।

मनोज कुमार ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो सरकार काम कर रही है, वह बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली और लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वाली कई घटनाएं घटित हो रही हैं। मौजूदा सत्ता पक्ष बदले की भावना से काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया।

वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने भी मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विरोधियों और विपक्ष को प्रताड़ित करने का तरीका कांग्रेस का कभी नहीं रहा। कांग्रेस ने कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं किया, लेकिन मौजूदा सरकार लगातार द्वेष भावना के साथ विपक्ष को प्रताड़ित करने, अपमानित करने, दबाने और कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा विपक्ष का सम्मान किया गया और यह प्रयास किया गया कि सभी लोग एक साथ देश के लिए काम कर सकें, लेकिन मौजूदा सरकार यह काम नहीं कर रही है।

कांग्रेस के एक अन्य राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की किसी भी सरकार ने आज की सरकार की तरह अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने में विश्वास नहीं किया। उस समय की सरकार ने कानून के अनुसार अपना काम किया था। मोइली का बयान उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किसी व्यक्ति या नेता ने कभी किसी को बचाने या फंसाने का काम नहीं किया।

इस मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राजद सांसद ने कहा कि उन्होंने उस दौर को एक छात्र और शिक्षक के रूप में देखा है। वह खुद छह महीने तक गुजरात में रहे और काम किया है, इसलिए वह उस दौर के कई अध्यायों से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि तालियां बजा लेने से, तालियां बजवा लेने से या कोई तमाशा खड़ा करने से इतिहास का निरंतर मूल्यांकन बंद नहीं होता।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-19 15:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News