Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी में कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत; 36 घायल


कानपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। कानपुर देहात में श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। वहीं, आजमगढ़ में घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल हो गए।

कानपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। कानपुर देहात में श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। वहीं, आजमगढ़ में घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पहला हादसा गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ख्वाजा फूल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।

बस में कुल 33 लोग सवार थे। ये सभी उन्नाव जिले के रहने वाले थे और राजस्थान में तीर्थयात्रा के लिए गए थे। 18 नवंबर को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 12 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिकंदरा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि उन्होंने क्षेत्राधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे के कारण प्रभावित हुआ यातायात भी बहाल कर दिया गया है।

हादसे में घायल एक यात्री ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। यात्री के मुताबिक, यात्रियों ने चालक से कुछ देर आराम करने और सोने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

यात्री ने बताया, ''हम 12 नवंबर की शाम को यात्रा पर निकले थे। हमने मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम और अंत में बालाजी मंदिर के दर्शन किए। 18 नवंबर की रात वहां से वापस चले थे। कानपुर देहात के पास हमने बस चालक से कहा था कि थोड़ी देर सो लीजिए, लेकिन उसने आराम नहीं किया। उसका कहना था कि अभी 100 किलोमीटर का सफर बाकी है, सभी को घर छोड़ने के बाद आराम से सोएगा। इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।''

वहीं, दूसरा बड़ा हादसा आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां घने कोहरे के बीच कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

आजमगढ़ के जिलाधिकारी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, हादसा मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 252 के पास हुआ। इसमें एक ट्रक, एक ट्रेलर और एक बस शामिल थे। बताया गया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उनके समुचित इलाज तथा सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-11-19 15:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News