Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिजुरी में अजय सिंह राहुल का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

बिजुरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल बुधवार को अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

इसी क्रम में वे बिजुरी नगर पहुंचे, जहां गौ संवर्धन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान के निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अजय सिंह राहुल ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए गुटबाजी से ऊपर उठकर सभी को आपसी समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
दौरे के दौरान उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत आधार प्रदान करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा, जिससे आगामी समय में पार्टी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Share:

Leave A Reviews

Related News