Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेटवर्क की तलाश में पेड़ पर चढ़ी महिला ANM: ऑनलाइन हाजिरी के दबाव में अनूपपुर से वायरल हुआ वीडियो


अनूपपुर. मध्य प्रदेश के वनांचल और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की बदहाली और प्रशासनिक दबाव की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम दामहड़ी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की एक महिला एएनएम (ANM) सिर्फ अपने मोबाइल में सिग्नल पाने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है.

ऑनलाइन हाजिरी का दबाव, नेटवर्क नदारद

स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्राम दामहड़ी और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की बेहद गंभीर किल्लत बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस (Online Attendance) दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है.

समय पर हाजिरी दर्ज न होने पर सैलरी कटने और अनुपस्थित (Absent) मार्क किए जाने के डर से मजबूर होकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ी, ताकि वह विभाग के पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके.

डिजिटल इंडिया के दावों और सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

पेड़ पर चढ़कर ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने का यह वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यह घटना एक तरफ जहां सरकार के 'डिजिटल इंडिया' (Digital India) और शत-प्रतिशत ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं के बिना जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की लाचारी को भी बयां करती है.

इस वीडियो ने वनांचल और आदिवासी बहुल इलाकों में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव को उजागर करने के साथ-साथ यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि बिना नेटवर्क वाले इलाकों में इस तरह के सख्त ऑनलाइन नियम कर्मचारियों के लिए कितने व्यावहारिक हैं.

Share:

Leave A Reviews

Related News