Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'ये तानाशाही की पराकाष्ठा, सरकार डरी हुई है', सीजेपी के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता उदित राज


नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रदर्शन और इस पर आए राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया है। सीजेपी के प्रदर्शन पर उदित राज ने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ सीजेपी की तरफ से नहीं था। इसमें कई संगठन शामिल थे, टीएमसी भी शामिल थी और आम आदमी पार्टी इसे लीड कर रही थी।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रदर्शन और इस पर आए राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया है। सीजेपी के प्रदर्शन पर उदित राज ने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ सीजेपी की तरफ से नहीं था। इसमें कई संगठन शामिल थे, टीएमसी भी शामिल थी और आम आदमी पार्टी इसे लीड कर रही थी।

उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी के ही लोग हैं और कई संगठनों ने मिलकर ये प्रदर्शन किया है। जंतर-मंतर पर जब पहले जून-जुलाई में प्रोटेस्ट हुआ था, तो उस कंटीन्यूअस प्रोटेस्ट में तमाम सारे संगठन थे, लेकिन नाम हमेशा सीजेपी का ही रहा है। आज भी उसी तरीके से ये मिला-जुला प्रदर्शन है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज तानाशाही की पराकाष्ठा रही और पूरे इलाके को जेल में बदल दिया गया। पार्लियामेंट, हनुमान रोड, अशोक रोड, जंतर-मंतर, रायसीना, महादेव रोड और कई जगहों पर इंटरनेट काट दिया गया। सरकार डरी हुई है।

उदित राज ने बताया कि शुक्रवार को हम लोगों ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि उनको प्रूफ दिया जाए, एक तरह से एक्नॉलेज तो किया कि हां कोई गड़बड़ी है, आगे देखते हैं क्या होता है।

सीजेपी के प्रोटेस्ट से कांग्रेस की दूरी को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आज इंडिया ब्लॉक खुद कर रहा है। राजघाट में किया फिर आकाशवाणी पर किया और हम लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फिर से हमारी तैयारी है और राहुल गांधी छात्रों के बीच में गए हैं तो हम तो प्रमुख रूप से लड़ रहे हैं, वो भी लड़े ठीक बात है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा द्वारा राहुल गांधी के बयान को 'नालायक नेता' जैसा बताए जाने पर उदित राज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन जैसा खुद जितना बड़ा कोई नालायक हो और दूसरे को ऐसा समझे तो ये तो बड़ा छोटापन है, छिछलापन है।

महबूबा मुफ्ती द्वारा आज की दिल्ली की तुलना आर्टिकल 370 हटाए जाने के समय के कश्मीर से किए जाने पर उदित राज ने कहा कि वहां भी एक दौर ऐसा था कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर रही, लेकिन वहां की परिस्थितियां अलग थीं और यहां की परिस्थितियां अलग हैं। यहां तो संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं और चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी आयोग हो गया है। यहां बड़ा मुद्दा है, बीस राज्यों में जो एसआईआर हुआ है। 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए हैं, किन परिस्थितियों में काटे गए हैं उनका क्या होगा। एक तरह से भाजपा को जिताने वाला आयोग हो गया, ये तो पूरे देश का मामला है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान पर कि देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, उदित राज ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की है, भारत कहा जाता था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जब वही नहीं रहा, वही कमजोर हो गया है तो जो भी आवाजें उठ रही हैं वो लोकतंत्र को बचाने के लिए, देश को बचाने के लिए हैं। अराजकता तो वो फैला रहे हैं। गैर संवैधानिक काम तो बीजेपी कर रही है और भाजपा, आरएसएस की योजना है कि संविधान को बदल करके इस देश के अंदर एक ऑटोक्रेसी बैठाना, मनुवाद का कब्जा हो जाए।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान और खड़गे की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर उदित राज ने कहा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होना चाहिए। जो एडवांस कंट्रीज हैं, जहां के लोग पढ़े-लिखे हैं, वोटर जागरूक हैं, जहां ईमानदारी है, जहां झूठ नहीं होता, वहां की संवैधानिक संस्थाएं बिकी नहीं होती, वहां भी ईवीएम को त्याग करके बैलेट पर उतर आए हैं तो भारत में तो बैलेट पेपर से होना ही चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

Date & Time : 2026-10-11 00:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News