Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूएई में दिखे दो यूएवी, एयर डिफेंस सिस्टम ने किया तबाह


अबू धाबी, 10 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दो यूएवी (ड्रोन) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने का दावा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। उनके अनुसार ये दोनों ईरान की ओर से लॉन्च किए गए थे। मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई पर दागी गई मिसाइलों, ड्रोन और जनहानि का लेखा-जोखा भी दिया।

अबू धाबी, 10 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दो यूएवी (ड्रोन) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने का दावा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। उनके अनुसार ये दोनों ईरान की ओर से लॉन्च किए गए थे। मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई पर दागी गई मिसाइलों, ड्रोन और जनहानि का लेखा-जोखा भी दिया।

रक्षा मंत्रालय ने घोषणा कहा कि 10 मई 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से लॉन्च किए गए दो यूएवी (ड्रोन) को सफलतापूर्वक मार गिराया।

मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई की एयर डिफेंस प्रणालियां कुल 551 बैलिस्टिक मिसाइलों, 29 क्रूज मिसाइलों और 2,265 यूएवी को रोक चुकी हैं।

पिछले कुछ घंटों में किसी के शहीद, मृत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इन हमलों (ईरान संघर्ष) की शुरुआत से अब तक कुल दो सैनिक शहीद हुए हैं। इसके अलावा, सशस्त्र बलों संग अनुबंध पर कार्यरत एक मोरक्को नागरिक की भी मौत हुई है।

कुल 10 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, फिलिस्तीन, भारत और मिस्र के नागरिक शामिल थे।

मंत्रालय ने बताया कि हमलों की शुरुआत से अब तक कुल 230 लोग घायल हुए। इनमें अमीराती, मिस्री, सूडानी, इथियोपियाई, फिलीपीनो, पाकिस्तानी, ईरानी, भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अज़रबैजानी, यमनी, युगांडाई, इरीट्रियन, लेबनानी, अफगान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्की, इराकी, नेपाली, नाइजीरियाई, ओमानी, जॉर्डन का, फिलिस्तीनी, घाना की, इंडोनेशियाई, स्वीडिश, ट्यूनीशियाई, मोरक्को और रूसी नागरिक शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और देश की सुरक्षा, संप्रभुता तथा स्थिरता को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब देने को तत्पर है।

यूएई के अलावा कुवैत ने भी रविवार को एक ड्रोन से निपटने की जानकारी 'एक्स' पर दी। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रविवार सुबह उसके आसमान में कई ड्रोन दिखाई दिए जिन्हें पूरे ऐहतियात के साथ निपटा दिया गया। मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि दुश्मन ड्रोन किसके थे।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने कहा कि सेना ने रविवार सुबह कुवैती हवाई क्षेत्र में कई दुश्मन ड्रोन देखे, और उन्हें तय नियमों के तहत निपटा दिया गया। सेना देश की सुरक्षा के साथ ही अपने नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए तत्पर है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News