Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूके: एसेक्स के चेल्म्सफोर्ड सेंट्रल पार्क में 21 वर्षीय युवक की हत्या, तीन किशोर गिरफ्तार


लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक की उम्र 14 बरस है।

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक की उम्र 14 बरस है।

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चेल्म्सफोर्ड स्थित सेंट्रल पार्क चेल्म्सफोर्ड में हुई, जहां आपातकालीन सेवाओं को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, तमाम प्रयासों के बावजूद पैरामेडिक्स उसे बचा नहीं सके और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने ऑकलैंड क्लोज चेल्म्सफोर्ड में एक पते पर छापेमारी की, जिसके बाद 14, 17 और 18 वर्ष के तीन किशोरों को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में हैं।

एसेक्स पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और उन्हें विशेष प्रशिक्षित अधिकारियों की सहायता प्रदान की जा रही है।

पुलिस की आधिकारिक साइट पर जारी बयान में डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लिडिया जॉर्ज ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा, "इस वक्त एक परिवार गहरी पीड़ा से गुजर रहा है और पुलिस पीड़ित जनों की निजता का सम्मान करने की अपील करती है।" उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जनता के लिए कोई और खतरा नहीं है। हालांकि, चूंकि घटना एक व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर हुई थी, इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास कोई जानकारी है, तो वह जांच में मदद के लिए सामने आए।

उनके अनुसार, “छोटी-सी जानकारी भी जांच में अहम साबित हो सकती है।”

डीआई जॉर्ज ने लोगों से अफवाहों और अटकलों से बचने की भी अपील की, क्योंकि इससे पीड़ित परिवार को अतिरिक्त दुख हो सकता है और जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अंत में कहा कि आने वाले दिनों में चेल्म्सफोर्ड क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी, ताकि स्थानीय समुदाय को भरोसा और सुरक्षा का एहसास कराया जा सके।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News