Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी: अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे, विधायक राहुल लोधी के घर पिएंगे चाय


लखनऊ, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे। अखिलेश यादव यहां पार्टी विधायक राहुल लोधी के घर पर चाय पिएंगे और सियासी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सपा मुखिया पहली पार चुनाव के लिए बनाए गए पीडीए रथ से विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचेंगे।

लखनऊ, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे। अखिलेश यादव यहां पार्टी विधायक राहुल लोधी के घर पर चाय पिएंगे और सियासी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सपा मुखिया पहली पार चुनाव के लिए बनाए गए पीडीए रथ से विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायबरेली में सपा विधायक राहुल लोधी और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके घर जाने का ऐलान किया है।

दरअसल, रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में 17 सितंबर को समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीज मेंबरशिप कैंपेन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और धक्का-मुक्की हुई। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभालकर मामले को शांत कराया।

इस बीच घटना शिकायत को लेकर समाजवादी पार्टी के छात्र सभा कार्यकर्ता और विधायक एसपी दफ्तर पहुंचे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसी दौरान हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया गया।

अब क्योंकि सपा मुखिया ने रायबरेली जाने की घोषणा की है तो इससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा और विधायक राहुल लोधी के घर चाय पीने जाना लोधी समाज को साधने का प्रयास है। उत्तर प्रदेश में लोधी समाज का वोट बैंक एक करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में अखिलेश यादव का राहुल लोधी के घर जाना सपा की ओर से इस मामले को लेकर राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-20 00:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News