Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी चुनाव के लिए आक्रामक होगी कांग्रेस, सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने की तैयारी

लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए अपने मीडिया विभाग को आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, किसानों की खाद समस्या, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने को कहा।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भाजपा और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कथित झूठे प्रचार और विफलताओं को तथ्यों के साथ उजागर करने का आह्वान किया।

नेहरू भवन स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित बैठक में मीडिया विभाग के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन, जोनल कोऑर्डिनेटर, प्रवक्ता, पैनलिस्ट, स्टेट रिसर्च टीम तथा स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया विभाग किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभाग के पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा, एकजुटता और मुस्तैदी के साथ चुनावी मोड में आना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कथित कुप्रबंधन, चरमराती कानून-व्यवस्था, किसानों की खाद संबंधी समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की नीतियों, गारंटियों और विचारधारा को डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

पार्टी ने प्रदेश सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, युवाओं की बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के कथित उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर मीडिया तथा सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। प्रवक्ताओं को टीवी बहस और प्रेस वार्ताओं में पार्टी का पक्ष तथ्यों, मजबूती और शालीनता के साथ रखने के लिए विशेष रूप से तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

पार्टी नेतृत्व ने मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की अपेक्षा जताई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मीडिया विभाग के पदाधिकारी अपनी रणनीति के जरिए भाजपा के कथित छलावे और भ्रामक प्रचार का जवाब देंगे।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

--आईएएनएस

विकेटी/एएसएच

Date & Time : 2026-10-23 20:50:05

Share:

Leave A Reviews

Related News